स्वस्थ शरीर के लिए योग हमारे जीवन के लिए जरूरी
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: एलएस कॉलेज में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी तत्वधान में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। एलएस कॉलेज के प्राचार्य ओ पी राय ने बताया कि हमारे जीवन में योग जरूरी है। उन्होंने बताया कि आज के दिन रोगों से मुक्त के लिए योग जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्वामी रामदेव बाबा एवं देश के प्रधानमंत्री जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में 30 लाख की चोरी पुलिस मामले की कर रही छानबीन।
उन्होंने बताया कि एलएस कॉलेज में योग क्लास भी चलाया जाता है जो कि साल भर का है इसमें बच्चे नामांकन भी करा सकते हैं। ओपी राय ने बताया कि प्रजापति ब्रह्मा कुमारी के द्वारा यहां मेडिटेशन क्लास भी चलाया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित प्रजापति ब्रह्मा कुमारी सीता देवी, राजीव कुमार, एलएस कॉलेज के प्राचार्य ओपी राय, प्रोफ़ेसर सुनील कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद