मुजफ्फरपुर में 30 लाख की चोरी पुलिस मामले की कर रही छानबीन।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है वही बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाते हुए तकरीबन 30 लाख की चोरी कर हुए फरार दरअसल मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता पंचायत के रतवारा का है जहां चोरों ने रतवारा निवासी अर्जुन प्रसाद के पुत्र अविनाश कुमार के बंद घर को निशाना बनाते हुए तकरीबन 30 लाख रुपए के मूल्य का माल समेट फरार हो गया हैं जिसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है.
ये भी पढ़े-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर, परिचर्चा सह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
आपको बता दें कि रतवारा निवासी अविनाश कुमार 12 मई को अपनी बेटी को परीक्षा दिलवाने के लिए सपरिवार पटना गए थे और पटना से लौटने के बाद जब घर पहुंचे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया जिसके बाद संदेह होने पर जब घर के अंदर गये तो देखा कि चोरों ने गोदरेज का लॉक तोड़ सभी सामान ले फरार हो गया हैं .
ये भी पढ़े-विपक्षी दल से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे यशवंत सिन्हा ? ट्वीट कर कही ये बड़ी बात
जिसके बाद परिजनों के द्वारा मामले की लिखित जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी गई है वही सूचना पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने बताया कि मामले मैं पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद