उद्धव को बहुमत साबित करने राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, शाम 5 बजे होगी सुनवाई
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / दिल्ली ब्यूरो
मुंबई:महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कल विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिए जाने के बाद शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसपर वकील सिंघवी के आज ही सुनवाई करने को लेकर की गई मांग को सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया और सुनवाई के लिए शाम 5 बजे का समय तय किया।
सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की तरफ से पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने आज ही सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आज शाम 5-6 बजे कोर्ट को इस मामले पर तत्काल सुनवाई कर लेनी चाहिए।
क्या आपने 28 जून 2022 का अख़बार पढ़ा ?नहीं तो पढ़े 13 राज्यों का खबर एक साथ वी न्यूज 24 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
इसपर दूसरे पक्ष के वकील एनके कौल ने दलील देते हुए कहा कि फ्लोर टेस्ट कराने का फैसला राज्यपाल का है, इसमें कोर्ट को दखल नहीं देना चाहिए। अयोग्यता के मामले से फ्लोर टेस्ट का कोई संबंध नहीं है। इसके साथ ही आज ही सुनवाई की मांग करना उचित नहीं है।
हालांकि दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में शाम 5 बजे सुनवाई करने का निर्णय किया है।
इससे पहले राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट के लिए कल विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विधानसभा का स्पेशल सत्र चलेगा और इस दौरान उद्धव को अपनी सरकार बचाने के लिए बहुमत सिद्ध करना होगा।
ये भी पढ़े-बिहार के बिहटा में मॉब लीचिंग ,चोरी के आरोपी सख्स की पिट-पीटकर हत्या।
सुप्रीम कोर्ट जाएगी शिवसेना
फ्लोर टेस्ट के आदेश पर संजय राउत का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि शिवसेना फ्लोर टेस्ट की मांग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। इस दौरान राउत ने आरोप लगाया कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बीजेपी और राज्यपाल मिलकर संविधान से खिलवाड़ कर रहे हैं। राउत ने फ्लोर टेस्ट की मांग को गैरकानूनी बताया, क्योंकि विधायकों को अयोग्य ठहराने का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है।
बागी जाएंगे गोवा
गुवाहाटी में मौजूद बागी विधायकों ने मुंबई लौटने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आज बागी विधायक गुवाहाटी से गोवा के लिए रवाना होंगे और उनके ठहरने के लिए गोवा के होटल ताज रेजिडेंसी में होटल में 70 कमरे बुक किए गए हैं। बताया जा रहा है कि वे कल मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे और सीधे महाराष्ट्र विधानसभा जाएंगे।
इससे पहले बागी विधायकों के साथ कामाख्या एकनाथ शिंदे मंदिर पहुंचे, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच कुछ बागी विधायकों के साथ देवी के दर्शन किए। दर्शन के बाद शिंदे ने कहा कि कल फ्लोर टेस्ट के लिए सभी विधायक मुंबई जाएंगे और सभी प्रक्रिया का पालन करेंगे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद