बिहटा प्रखंड शिक्षा कार्यालय में दूसरे दिन भी अन्न सत्याग्रह अनवरत जारी, शिक्षकों से वार्ता करने पहुंचे बिहटा प्रखंड विकास पदाधिकारी।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / बिहटा सवांददाता
बिहटा: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यप्रणाली से क्षुब्द एवं शोषित शिक्षकों का अन्न सत्याग्रह दूसरे दिन भी अनवरत जारी रहा,आज दूसरे दिन अन्न सत्याग्रह पर बैठे शिक्षकों की हालत धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही थी हालत बिगड़ने की सूचना पर बिहटा रेफरल अस्पताल से मेडिकल टीम ने आकर उन सत्याग्रह पर बैठे शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और अस्पताल में भर्ती करने की सिफारिश की, परंतु शिक्षकों ने अपनी मांगों के पूरे होने तक डटे रहने का संकल्प दोहराया। शिक्षकों के समर्थन में पूर्व सांसद श्री रामेश्वर प्रसाद एवं माले नेत्री माधुरी गुप्ता ने धरना स्थल पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यों को दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए उन्हें शिक्षकों से वार्ता कर अन्न सत्याग्रह समाप्त करने पर जोर दिया।
ये भी पढ़े-उद्धव को बहुमत साबित करने राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, शाम 5 बजे होगी सुनवाई
इसी बीच बिहटा प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल आनंद ने धरना स्थल पर पहुँच कर शिक्षकों से अनशन तोड़ने का आग्रह किया। शिक्षकों ने उन्हें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिहटा द्वारा इंक्रीमेंट काटने वाले पत्र को निरस्त करने पर ही अन्न सत्याग्रह तोड़ने की बात कही। लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा निर्गत पत्र में निरस्त करने के बजाए स्थगित करने की बात कही गई।
इस संबंध में अनशनकारी शिक्षकों ने बताया कि जब कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तो स्थगन का कोई औचित्य नहीं रह जाता है और यह पूरी की पूरी कार्रवाई तो जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना,पटना के पत्रांक 1687 दिनांक 4/03/ 2021 की गलत व्याख्या पर आधारित है। हम लोगों का एकमात्र मांग पत्र को निरस्त किया जाना है सत्याग्रह स्थल पर कुंजवा के मुखिया अमित कुमार ने कहा कि कल से बिहटा मुखिया संघ भी शिक्षकों के सत्याग्रह में शामिल होंगे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद