सीतामढ़ी: शिक्षक संघ राज्य इकाई बिहार के प्रत्येक जिलों एकदिवसीय धरना प्रदर्शन
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी:आज दिनांक 04.06.2022 को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ राज्य इकाई के आवाहन पर बिहार के प्रत्येक जिलों एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं जिला इकाई सीतामढ़ी द्वारा जिला प्रधान सचिव मनीष आनन्द ने अपने नीजी आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
ये भी पढ़े-चारगांव प्रहलाद हाई स्कूल के विद्यार्थियों का मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन
प्रेस को संबोधित करते हुए श्री आनन्द ने कहा कि सरकार अपने सभी विभागों के माध्यम से नियोजित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को मानसिक ,ससमय वेतन न देकर महिनों वेतन भुगतान हेतु इंतजार करवाकर आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का काम कर रही है।वही पंद्रह साल बीत जाने के पश्चात भी स्थानांतरण, स्नातक प्रोन्नति, राज्य कर्मी का दर्जा, पुरानी पेंशन, ग्रुप बीमा, ग्रेच्युटी,नवप्रशिक्षित शिक्षकों के तीन साल बीत जाने पर भी बकाये एरियर का भुगतान नहीं कर रही है।
ये भी पढ़े-बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न
वही जिला सचिव उमेशचंद्र वंशी ने कहा कि 15% वेतन वृद्धि एरियर के साथ भुगतान SSA मद का,31मार्च 2019 तक जो प्रशिक्षण से वंचित रह गए उनके प्रशिक्षण का सरकार व्यवस्था करें।इस अवसर पर जिला सचिव अंजुम कमाल, जिला प्रवक्ता शंकर साह, संतोष कुमार,रमेश राय, गणेश कुमार आदि ने भाग लिया। इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद