जमात-ए-इस्लामी ने जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग पर जताई चिंता
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / आरती गुप्ता
नई दिल्ली। जमात-ए-इस्लामी हिंद ने अपनी मासिक प्रेस कांफ्रेंस में जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात और वहां पर टारगेट करके की जा रही हत्याओं पर चिंता व्यक्त की है। जमात मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जमात-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद सलीम ने कहा 'जमात-ए-इस्लामी इस तरह के कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है'।
ये भी पढ़े- सीतामढ़ी: शिक्षक संघ राज्य इकाई बिहार के प्रत्येक जिलों एकदिवसीय धरना प्रदर्शन
इस अवसर पर मुसलमानों के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने, देश की अर्थव्यवस्था, मॉब लिंचिंग,सेक्स वर्कर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी आदि विषयों पर भी जमात-ए-इस्लामी के जरिए खुल कर मार्गदर्शन किया गया है। संवाददाता सम्मेलन में सलीम ने कहा 'जमात की मांग है कि जम्मू-कश्मीर में टारगेटेड हत्याओं की जांच होनी चाहिए और असली दोषियों और साजिशकर्ताओं को दंडित किया जाना चाहिए। कई लोग स्थिति का राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं और राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं।
ये भी पढ़े-चारगांव प्रहलाद हाई स्कूल के विद्यार्थियों का मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन
सरकार को सतर्क रहने और इसे सांप्रदायिक मुद्दा बनने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है। मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि सरकार से नौकरी और सुरक्षा के आश्वासन के बाद घाटी में लौटे कश्मीरी पंडित काफी निराश हैं और कश्मीर को छोड़ना चाहते हैं। सरकार को अल्पसंख्यकों सहित सभी लोगों का विश्वास बहाल करना चाहिए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए'।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद