गुरुग्राम झाड़ियों में मिला 44 वर्षीय ट्रक चालक का शव
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / आरती गुप्ता
गुरुग्राम:- के फरुखनगर में दाबोदा रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक 44 वर्षीय ट्रक चालक का शव मिला, जिसका गला कटा हुआ था। इस बात की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के औरैया निवासी धर्मेद्र के रूप में हुई है। मृतक के भाई बृजेश ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई दिल्ली-हुबली रोडवेज ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर था।
ये भी पढ़े-दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़ा गया अपराधी हाथ में लगी गोली
मृतक के भाई बृजेश ने पुलिस को कहा है, "मेरा भाई 1 जून को गोवा से गुरुग्राम आया और फर्रखनगर स्थित भारती एयरटेल कंपनी में ट्रक लेकर पहुंचा और उसके बाद 1 जून और 2 जून की रात को अज्ञात लोगों ने मेरे भाई को धारदार हथियार से मार डाला। इसके बाद उसके शव को फेंक दिया ताकि सबूतों को नष्ट कर दिया जाए। "
ये भी पढ़े-शहीद पालीगंज के लाल रामानुज यादव के परिवारों को एसबीआई की ओर से 50 लाख की सहायता दी गई है.
फरुखनगर थाने के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा, "पीड़ित का शव गुरुवार को झाड़ियों में मिला, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद