गाजियाबाद अवैध हुक्का बार में पुलिस की छापेमारी,8 गिरफ्तार
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / राजकुमार चौहान
गाजियाबाद:- पुलिस ने यहां अवैध रूप से चल रहे एक हुक्का बार में रात की छापेमारी के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान आशु, दीपक, सौरव, अरहम खान, राजकुमार, जुबेर खान, समी खान और साकिब खान के रूप में हुई है, जबकि हुक्का बार के मालिक रजत चौहान और साहिल राजपूत फरार हैं।
ये भी पढ़े-गुरुग्राम झाड़ियों में मिला 44 वर्षीय ट्रक चालक का शव
अधिकारी के मुताबिक, छापेमारी 1-2 जून की दरम्यानी रात में की गई थी।अधिकारी ने कहा, यह हुक्का बार इंदिरापुरम के सिद्धार्थ कॉम्प्लेक्स में संचालित पाया गया।उन्होंने कहा कि पुलिस को बड़ी संख्या में हुक्का और अन्य सामग्री भी मिली है।अधिकारी ने कहा, करीब 23 हुक्का, नारियल कोयले के तीन पैकेट, तीन चिलम और हुक्का में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के स्वाद के कई पैकेट जब्त किए गए।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद