पटना जिले के बिहटा में होटल से 300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक कर्मचारी गिरफ्तार
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / वशिष्ठ कुमार
पटना:- बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन शराब की बड़े-बड़े खेप पकड़े जा रहे हैं. वहीं, जहरीली शराब पीने के कारण लोगों की मौत भी हो रही है. ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा की है, जहां देर रात पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है।
यह भी पढ़े-नौबतपुर,हत्यारे बेटे ने अपने ही मां-बाप पर किया जानलेवा हमला, मां की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कनपा रोड स्थित शिवम लाइन होटल में छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. मौके से पुलिस ने एक होटलकर्मी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लगभग 300 लीटर मौके से शराब जब्त किया है, जिसकी कीमत 15 लाख से अधिक बताई जा रही है. गिरफ्तार होटलकर्मी से पुलिस पूछताछ का रही है।
यह भी पढ़े-बिहार के सीतामढ़ी में कारगिल विजय दिवस पर प्रभात फेरी का आयोजन
बिहटा थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कनपा रोड स्थित शिवम लाइन होटल में शराब बेचा जा रहा है. इसके बाद टीम गठित करके गुरुवार रात छापामारी की गई. इस दौरान भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. मौके से एक होटल कर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है. वही अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद