नौबतपुर,हत्यारे बेटे ने अपने ही मां-बाप पर किया जानलेवा हमला, मां की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / वशिष्ठ कुमार
नौबतपुर- राजधानी पटना से गुरुवार कि रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा एक सनकी बेटे ने अपनी पत्नी की मौत पर गुस्साए अपने ही मां-बाप को कुल्हाड़ी से काट दिया है। जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गयी और पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताते चलें कि मृतका लालपरी देवी 70 वर्ष कि पहचान नौबतपुर इलाके के कराई गाव निवासी रामअशीष मांझी की पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कराई गांव निवासी रामअशीष मांझी की बहू कारू देवी गुरुवार की दोपहर गांव में मवेशी चराने के लिए गई थी।
यह भी पढ़े-बिहार के सीतामढ़ी में कारगिल विजय दिवस पर प्रभात फेरी का आयोजन
घर आई तो अचानक पेट में दर्द हुआ। इसके बाद बद्री मांझी ने अपने मां लालपरी देवी को जाकर बोला कि तुम डायन हो… तुम ही मेरी पत्नी को कुछ किए हो… चलो ठीक करो जल्दी… मां लालपरी देवी जब उसके कमरे में जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से गुस्साए बद्री मांझी ने अपने पिता राम आशीष मांझी और मां लालपरी देवी पर डायन होने का आरोप लगाकर दोनों पर गड़ासी से हमला कर दिया। जिसमें बद्री मांझी की मां लालपरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि पिता रामाशीष मांझी बुरी तरह घायल हो गया।
वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बेटा बद्री मांझी ने मां और पत्नी का शव घर में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं चीख-पुकार सुन आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और लोगों ने घटना की सूचना नौबतपुर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को और आरोपित के बेटा को उठा कर थाने ले आई है। जहां से शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स दोनों का शवों को भेजा जाएगा।
यह भी पढ़े-बड़ी खबर ,अरविंद केजरीवाल सरकार की एक्साइज पॉलिसी की होगी सीबीआई जांच
इधर इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव के लोग सकते में है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। फ़िलहाल नौबतपुर थाना प्रभारी रफीकुर रहमान ने कहा कि आरोपित बेटा बद्री मांझी को पुलिस तलाश कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बताया जाएगा कि कारू देवी कि मौत कैसे हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद