काशी विश्वनाथ मंदिर के पास टला बड़ा हादसा, इसकी चपेट में कई श्रद्धालु आ सकते थे।
वाराणसी. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते रह गया जब एक जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया. गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उसकी चपेट में कोई श्रद्धालु नहीं आया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे से चंद मिनट पहले ही श्रद्धालुओं का जत्था वहां से गुजरा था. यह हादसा विश्वनाथ मंदिर को जाने वाले रास्ते के गेट नंबर 1 के साथ में हुआ.
क्या आपने 14 जुलाई गुरुवार 2022 का अख़बार पढ़ा ? पढ़े वी न्यूज 24 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
. बताया जा रहा है कि मकान का छज्जा पहले से ही कमजोर हो चुका था. मकान भी पुराना है और भी लगातार रिस रहा था. ऐसे में मकान के गिरने की पूरी संभावना थी, नगर निगम ने इस बात का संज्ञान नहीं लिया.
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी, पूर्व सैनिक युवा समाजसेवी की बैठक. कारगिल विजय दिवस पर चर्चा
नगर निगम की लापरवाही आई सामने
एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. वरना यहां पर कई श्रद्धालु इसके चपेट में आ जाते। गौरतलब है कि नगर निगम ने दावा किया था कि बनारस में जितने भी पुराने मकान है उनको चिन्हित कर लिया गया हैं. जो गिरने के हालात में है उन्हें जल्द ही गिरा दिया जाएगा लेकिन जिस तरह से आज ये घटना हुयी इसमें नगर निगम की लापरवाही साफ दिख रही है.
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद