Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू, शिवालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / दिनेश जयसवाल

    लखनऊ. हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र दो महीने को माना गया है एक  सावन और दूसरा कार्तिक आज से सावन महिना की शुरुआत हो चूका है ये महिना भगवान भोले को समर्पित है। पवित्र महीने की शुरुआत गुरुवार से हो गई. सुबह-सुबह ही प्रदेश भर के शिवालयों में भक्तों का भारी सैलाब देखने को मिला. उधर सावन महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए ख़ास इंतजाम किये हैं. कांवड़ यात्रा मार्ग पर अभूतपूर्व प्रबंध के साथ ही लखनऊ स्थित डीजीपी ऑफिस से भी मॉनिटरिंग की जा रही है. कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल वर्षा की तैयारी भी की गई है.

    ये भी पढ़े-काशी विश्वनाथ मंदिर के पास टला बड़ा हादसा, इसकी चपेट में कई श्रद्धालु आ सकते थे।

    वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली. सावन के पहले ही दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन के साथ ही जलाभिषेक कर रहे हैं. विश्वनाथ धाम में व्यवस्था को लेकर भी भक्त पूरी तरह से संतुष्ट दिख रहे हैं. भक्तों का कहना है कि धाम में पूरी व्यवस्था अच्छी है. भीड़ बहुत है, लेकिन दर्शन बहुत आराम से हो रह है. उधर प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद समेत अन्य जिलों में भी शिवभक्तों का हुजूम शिवालयों में देखने को मिल रहा है. सुबह-सुबह ही बाबा के भक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए उनका जलाभिषेक कर रहे हैं.

    क्या आपने 14 जुलाई गुरुवार 2022 का अख़बार पढ़ा ? पढ़े वी न्यूज 24 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

     सीएम योगी आदित्यनाथ ने कावड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है. इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए रूट मैप तैयार किया है. पुलिस ने यूपी के महत्वपूर्ण सड़कों के लिए रूट प्लान जारी किया है, ताकि आम लोगों और कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो. लखनऊ के फैजाबाद रोड से होते हुए कवांडिया बाराबंकी के महादेवा मंदिर तक जाएंगे. हरिद्वार से कांवड़िये, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद से एनएच-58 से दिल्ली, हापुड़, बुलंदशहर की ओर जा सकते हैं. बता दें कि 14 जुलाई से शुरू होकर कांवड़ यात्रा 26 जुलाई को सावन की शिवरात्रि तक चलेगी. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728