बिहटा प्रखंड संसाधन केंद्र में विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए शिविर का आयोजन किया गया.
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा; प्रखंड संसाधन केंद्र में दिव्यांग बालक एवं बालिका का दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमे जो बच्चे 6 से 18 वर्ष के बालक एवं बालिका का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। जिनको दिव्यांगता सर्टिफिकेट नहीं बना बना था, विशेष कैंप के माध्यम से सर्टिफिकेट बनाने का काम किया गया।
ये भी पढ़े-मानसून पूर्व एनडीआरएफ की 07 टीमों की बाढ़ आपदा के मद्देनजर बिहार राज्य के संवेदनशील जिलों में तैनाती।
जिसमे दिव्यांगता प्रमाण पत्र का एक दिवसीय कैंप लगाया गया, वह इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग़न आकर अपने दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनवाए वही मौके पर डॉक्टर भी मौजूद रहे एवं चेकअप करके सभी का आसानी से दिव्यांगता पत्र बनाने में मदद किया, वही बताया गया कि करीब 70 से 85 लोगों ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाया, वहीं इस कैंप का आयोजन सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया गया था।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद