Header Ads

ad728
  • Latest Stories



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / रईस अहमद 

    पटना: बिहटा NDRF 9 वीं बटालियन, 07 टीमों को मानसून पूर्व इस वर्ष संभावित बाढ़ के मद्देनजर विभिन्न संवेदनशील जिलों में बाढ़ बचाव उपकरणों के साथ तैनात किया गया है 9वीं बटालियन एन०डी०आर०एफ० की एक एक टीम को बाढ़ बचाव व आधुनिक संचार उपकरणों के साथ गुजफ्फरपुर, दरभंगा, किशनगंज, गोपालगंज, भागलपुर तथा सुपौल जिलों में तैनात किया गया है जबकि 01 टीम दोदारगंज (पटना) में तैनात है।

    ये भी पढ़े-नीचरेन शोशु कट्टरपंथी लोगों को पैसे और पद का लालच देकर नेपाल भारत में अपनी धर्मांतरण की दुकान चला रहे हैं।देखे वीडियो

    सुनील कुमार सिंह, कमाण्डेंट 9वीं बटालियन एन०डी०आर०एफ० ने बताया कि इस वर्ष संभावित बाढ़ से पहले तैनात की गई सभी 07 टीमें इन्फलैटेबल मोटर बोट, डीप डाइविंग सेट, लाइफ जैकेट, लाइफब्वॉय, कुशल गोताखोर तथा आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरणों से लैस है तथा बाढ के दौरान राहत व बचाव कार्य में सक्षम व दक्ष है। सभी 07 टीमों की तैनाती बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मांग पर की गई है।

    ये भी पढ़े-ममता बनर्जी ने एक बार फिर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की

    उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ का असर दिखने भी लगा है. किशनगंज की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट भी गई हैं। अब तक हमारी टीम ने 19 नागरीकों व 18 पशुधन को सुरक्षित स्थानो पर पहुचाया गया। साथ ही बाढ़ से पूर्व एन०डी०आर०एफ० की टीमें जिला प्रशासन के समन्वय से आपदा जोखिम न्यूनिकरण संबंधित तैनाती जिलों में जन जागरूकता अभियान तथा आपदा विषय पर स्कूलों में प्रशिक्षण व मॉक ड्रील कर रही है। 

    ये भी पढ़े-महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना-बीजेपी सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया

    समुदाय के लोगों तथा तथा स्कूल के बच्चों को बाढ़ से पहले की तैयारी, नौका सुरक्षा, बाढ़ बचाव तकनीक की जानकारी, सर्पदंश प्रबंधन, अस्‍पताल पूर्व चिकित्सा तकनीक तथा भूकंप के दौरान की जाने वाली सुरक्षात्मक कार्यवाहियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियों दे रही हैं। साथ ही इन जिलों में जहाँ अभी बाढ़ की स्थिति नहीं बनी है वहाँ हमारी टीमें अपने अपने इलाको मे गहन भ्रमण कर उन स्थानो को भी चिन्हित कर रही कि जो बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं, जिन्हें बाढ से ज्यादा खतास हो सकता है।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728