मुजफ्फरपुर में जिला ईंट निर्माता संघ की ओर से बैठक की गयी.
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर:जिला ईंट निर्माता संघ की बैठक गोबरसही डुमरी स्थित रामेश्वर भवन में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि कोयले की महंगाई और विभागीय असहयोग के कारण ईंट निर्माण अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुरारी कुमार मन्नु ने कहा कि टैक्स के नाम पर विभागों द्वारा आर्थिक दोहन किया जाता है। विरोध करने पर नियम कानून की धमकी दी जाती है।
यह भी पढ़े-रेवड़ी' बांटने से श्रीलंका जैसे होंगे हालात? अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब
सरकार सब्सिडी पर बिहार माइनिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से कोयला उपलब्ध करा रही है, लेकिन पर्याप्त कोयला नहीं मिल पाता है। अंतत: ईंट निर्माता संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन ईंट भट्ठा को बंद करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी पहले की तुलना छह गुना अधिक वृद्धि कर दी गई है, जिका मूल्य ग्राहक को चुकाना पड़ता है। कोयले की गुणवत्ता खराब होने के कारण कोयला 40 से 50 टन खपत हो रहा है, जिससे लागत बहुत बढ़ गया है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद