सीतामढ़ी प्रशासन एक्शन मोड मेंआज शहर के अलग-अलग इलाकों में चला बुलडोजर
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
सीतामढ़ी: शहर में अतिक्रमण की समस्या को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में पांच टीमें गठित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़े--मुजफ्फरपुर में जिला ईंट निर्माता संघ की ओर से बैठक की गयी.
पहली टीम ने मेहसौल चौक से आजाद चौक होते हुए बरियारपुर फोरलेन तक, दूसरी टीम ने गांधी चौक से किरण चौक होते हुए भावदेपुर गुमटी तक, तीसरी टीम ने वसुश्री चौक से चकमहिला, कारगिल चौक होते हुए नाहर चौक तक, चौथी टीम ने गांधी चौक से जानकी स्थान होते हुए गौशाला चौक एवं जानकी स्थान से खैरवा चौक तक और पांचवी टीम ने नाहर चौक से डुमरा विश्वनाथपुर चौक तक अतिक्रमण को हटवाया।
यह भी पढ़े-रेवड़ी' बांटने से श्रीलंका जैसे होंगे हालात? अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब
अतिक्रमण खाली कराने के दौरान कई लोग उलझते नजर आए। उन्हें निगम के कर्मियों ने जुर्माना लगाया और अपना सामान सड़क से हटाने को कहा। इन सबके बीच बाईपास पुल के समीप सड़क किनारे बने अवैध रूप से दुकानों को नहीं हटाया गया। पूछे जाने पर कर्मियों ने कहा कि जेसीबी मशीन मंगवा कर अगले दिन इन सब को हटाया जाएगा।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद