नई पहल ,जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण करके लोगों को दिया पर्यावरण बचाने का संदेश।
नई दिल्ली - समाज सेवी नरेंद्र भारद्वाज ने अपना जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को बढावा देने हेतु ईको फ्रेंडली तरीके से मनाया।
आपको बताते चले की इनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक मुहीम चलाई जा रही है जिनका नाम है छतरपुर ग्रीन ब्रिगेड इनके ग्रीन ब्रिगेड में समाज के अलग -अलग तपके के लोग जुड़े है जो आम आदमी की जागरूक करते वो प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे .
यह भी पढ़े-बिहटा में श्रीरामपुर सूर्य मंदिर के तालाब में एक युवक का शव हुआ बरामद।
गौरतलब है कि पूर्व में भी नरेंद्र भारद्वाज के द्वारा पौधारोपण करवाया गया वो अपना हर कार्यक्रम को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मानते रहते है नरेंद्र भारद्वाज ने बताया की अब वक्त आ गया है जब आम आदमी को प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का जिम्मा लेना होगा । हमें हमारे जन्मदिन, पुण्य तिथि,और प्रियजनों की स्मृति में पौधारोपण करना चाहिए।
यह भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ छपरा मेघ बाबा दूधनाथ धाम मंदिर में देर रात से श्रद्धालुओं का तांता
पौधे ही उपहार स्वरूप देने चाहिए इनसे हमारी आने वाली पीढ़ी के अंदर भी श्रम के प्रति निष्ठा की भावना जागृत होगी और संस्कार जन्म लेंगे । साथ ही लगाये हुए पौधों की देखभाल और समय पर पानी देने की जिम्मेदारी भी लेना जरूरी है वरना पौधारोपण सार्थक नहीं हो सकता।
इस अवसर पर नरेंद्र भारद्वाज, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए, राजेश सिंह, प्रदीप कुमार, विपिन बिहारी, राधेश्याम भारद्वाज, अनुज भट्टी, सीमा शुक्ला, दिनेश गुप्ताजी, सूरज, दिलबाग, कोई भी। रजनीश मित्तल, इत्यादि मौजूद थे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद