बिहटा में श्रीरामपुर सूर्य मंदिर के तालाब में एक युवक का शव हुआ बरामद।
पटना : जिला के बिहटा थाना के के श्रीरामपुर गांव के सूर्य मंदिर के तालाब में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही मृतक युवक का शव का पहचान अभी तक नही हो पाया है।
यह भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ छपरा मेघ बाबा दूधनाथ धाम मंदिर में देर रात से श्रद्धालुओं का तांता
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहटा थाना अध्यक्ष रंजित कुमार ने बताया कि श्रीरामपुर सूर्य मंदिर के तालाब में एक युवक का शव बरामद हुआ है जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के लिए युवक को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद