Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पालतू पिटबुल कुत्ते के हमले से बुजुर्ग की मौत के बाद नगर निगम प्रशासन ने दी यह सलाह


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / दिनेश जयसवाल

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  कैसरबाग क्षेत्र के  बंगाली मोहल्ला  में एक बुजुर्ग महिला को उसी के पालतू पिटबुल कुत्ते  ने नोच-नोचकर जान ले ली . इस घटना के बाद लखनऊ नगर निगम प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी की है. लखनऊ नगर निगम ने डॉग की खतरनाक ब्रीड जैसे अमेरिकन फुटबॉल, रॉटविलर, साइबेरियन हस्की, डाबरमैन, पिक्चर बॉक्सर, पिटबुल को पालने से बचने का अपील की है. साथ ही लाइसेंस न लेने पर जुर्माना लगाने का ऐलान किया.

    ये भी पढ़े-सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू, शिवालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत ने एक एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने खतरनाक डॉग ब्रीड को पालने से बचने की अपील की है और फ्रेंडली छोटी डॉग ब्रीड को पालने से बचने की अपील की है और फ्रेंडली छोटी ब्रीड पालने की सलाह दी. आयुक्त इंद्रजीत ने कहा कि कुत्ते के स्वभाव पर ध्यान रखना, अगर कोई बदलाव दिखे तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए. आयुक्त इंद्रजीत ने कहा कि प्रशिक्षित कुत्तों को पालना चाहिए, उनके खानपान की पूरी व्यवस्था की जानी चाहिए, खाते समय छेड़खानी न करें और मांसाहार भोजन देने से बचना चाहिए. लखनऊ नगर निगम ने डॉग लाइसेंस न लेने वालों पर 5000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान रखा है. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728