किराए विवाद में सरकारी बस के कंडक्टर-चालक को छात्रों ने बेल्ट लात-घूंसों से मारा
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: जिले के मनियारी महुआ मार्ग के महंथ मनियारी हॉस्पिटल चौक पर शनिवार को किराए के विवाद में सरकारी बस के कंडक्टर और ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी गयी। दोनों को बेल्ट और लात-घूंसों से मारा गया। घटना में कुछ स्टूडेंट और स्थानीय लोग शामिल थे। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह दोनों की जान बचाई।
इसी दौरान सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इससे पूर्व सभी उपद्रवी भाग निकले। घटना से आक्रोशित होकर अन्य ड्राइवर और कंडक्टर भी पीड़ित के सहयोग में आ गए। जमकर हल्ला हंगामा होने लगा। सभी लोग आरोपियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाकर किसी तरह शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वही इस मामले में ड्राइवर ने मनियारी थाने में लिखित शिकायत करने की कही है।
यह भी पढ़े--उत्तर प्रदेश के हाथरस में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने 6 कांवड़ियों को रौंदा
घायल ड्राइवर भिखारी राय और कंडक्टर मनोज से पुलिस ने पूछताछ की। दोनों को इलाज के लिए मनियारी स्थित एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस है। प्रतिदिन मुजफ्फरपुर से महुआ पैसेंजर लेकर जाते हैं।
ये भी पढ़े-22 जुलाई शनिवार 2022 के राशिफल ,आज इन रशिवालो का दिनआनंदमय रहेगा.आर्थिक लाभ होगा
कच्ची पक्की से कुछ छात्र जबरन बस में बैठ जाते हैं। मनियारी में उतरने के साथ सिर्फ 10 रुपए देते हैं। जबकि किराया अधिक होता है। इसे लेकर हमेशा विवाद होता था। आज उन स्टूडेंट को बस में नहीं चढ़ने दिया। इसके बाद वे लोग मनियारी पहुंचे और अपने अन्य साथियों को बुला लिया। जैसे ही वे बस लेकर पहुंचे। उन्हें कॉलर पकड़कर उतार लिया और मारपीट करने लगे।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद