उत्तर प्रदेश के हाथरस में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने 6 कांवड़ियों को रौंदा
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / पंचांग पुराण
हाथरस: में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा रफ्तार का कहर ने तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने कांवड़ियों को रौंद दिया, जिसमें 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा. दरअसल, ये कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ में जलभर अपने जनपद ग्वालियर की तरफ जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और 6 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में मरने वाले कांवड़ियों की पुलिस ने पहचान कर ली है.
ये भी पढ़े-22 जुलाई शनिवार 2022 के राशिफल ,आज इन रशिवालो का दिनआनंदमय रहेगा.आर्थिक लाभ होगा
दरअसल, हाथरस में हुए इस सड़क दुर्घटना की चपेट में 7 कांवड़िए आए, जिनमें से 5 भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा और एक अभी जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है. यह हादसा कोतवाली सादाबाद बढार चौराहे पर हुआ है. इस हादसे की सूचना पर जनपद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
पढ़े- 23 जुलाई शनिवार 2022 का अख़बार ,वी न्यूज 24 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा कि हाथरस के सादाबाद थाने में आज तड़के करीब सवा दो बजे सात कांवड़ श्रद्धालुओं को एक ट्रक ने रौंद दिया जिसमें 6 की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल है. वे अपने कांवड़ के साथ हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे. यह हादसा इतना भयावह था कि आसपास में सनसनी फैल गई. आगरा एडीजी, डीआईजी समेत जनपद के सभी आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. कांवड़ियों को रौंदने के बाद डंपर मौके से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस डंपर डंपर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है और लगातार दबिश दे रही है.


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद