Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कुलगाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ ,एक जवान घायल

     

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / पंचाग पुराण 





    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के काठपोरा इलाके में बुधवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू है. इस एनकाउंटर में एक जवान घायल हो गया है. 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर है. सेना और पुलिस ने आतंकियों को घेर रखा है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है. सेना और पुलिस दोनों इस ऑपरेशन में साथ में मौजूद हैं.  बता दें की बीते 24 जुलाई को भी कुलगाम के रामपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. वहीं कुछ दिन पूर्व आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में भर्ती हुए दो नवयुवकों से उनके माता-पिता द्वारा की गयी भावुक अपील के बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था.

    आज आपकी बातें दूसरों को प्रभावित करेगी,पढ़ें बुधवार 2022 का राशिफल

    नदीम अब्बास भट (18)और काफिल मीर (19) एक पखवाड़े पहले ही लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुए थे. अधिकारियों के अनुसार नदीम अब्बास भट कैमोह के राशिपुरा का और काफिल मीर मीरपुरा का निवासी थे. खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस एवं सेना ने कुलगाम जिले के हादीगाम इलाके में एक घेराबंदी की थी, जहां उन्हें दो आतंकवादियों के छिपे होने का अंदेशा था. आधी रात को कुछ देर तक मुठभेड़ चली और सुरक्षाबलों ने उस मकान की घेराबंदी मजबूत कर दी. इस दौरान पता चला कि इन दोनों आतंकियों की नई भर्ती हुई है. इसके बाद उनके माता-पिता को बुलाया गया और उनसे अपील कराई गई, जिसके बाद दोनों ने सरेंडर कर दिया था.

    मुजफ्फरपुर में मोबाईल छिनतई करने बाले युवक की जमकर पिटाई।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी से लेकर 23 जुलाई तक घाटी में 118 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है. इनमें 32 विदेशी आतंकी भी शामिल हैं. आईजीपी कश्मीर के मुताबिक 118 आतंकियों में से 77 लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे. 26 आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे. (इनपुट भाषा से) 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/



    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728