Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    आज आपकी बातें दूसरों को प्रभावित करेगी,पढ़ें बुधवार 2022 का राशिफल


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / पंचाग पुराण 


    मेष राशिफल 

    विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में रखेगी. नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतियोगी वातावरण रहेगा. इसमें से बाहर आने का प्रयत्न सफल साबित होगा. नए काम करने के लिए प्रेरित होंगे. किसी छोटी यात्रा की संभावना है. बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए आज का दिन अच्छा है. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें.

    मुजफ्फरपुर में मोबाईल छिनतई करने बाले युवक की जमकर पिटाई।

    वृष राशिफल 

    मन की दुविधा के कारण ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी. इसके परिणाम स्वरूप हाथ में आए हुए अवसर खो सकते हैं. शर्मीले व्यवहार के कारण संघर्ष में उतरने की संभावना है. लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा. आपकी बातें दूसरों को प्रभावित करेगी. आपका काम आसानी से पूरा होगा. हालांकि, आज किसी नए काम की शुरुआत करना उचित नहीं होगा.


    मिथुन राशिफल

    आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं. सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा. मित्रों तथा सगे-संबंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे. आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ कहीं से गिफ्ट प्राप्त होने से आप अधिक खुश होंगे. सभी के साथ मिलकर आनंददायक प्रवास के आयोजन की संभावना है. दांपत्यजीवन खुशनुमा बना रहेगा.


    कर्क राशिफल 

    शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा. मन की संदिग्धता और दुविधा के कारण आपकी निर्णय शक्ति प्रभावित होगी. विशेष रूप से परिजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी. धन का खर्च बढ़ेगा. गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहने की ज़रूरत है.


    सिंह राशिफल 

    आज आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है. ऐसे समय में मन की कमजोरी आपको लाभ से वंचित न कर दें, इसका ख्याल रखना पड़ेगा. मित्र-मंडल, स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा. नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है. दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता का अनुभव होगा.


    कन्या राशिफल 

    आज का दिन शुभ फलदायी है. नए काम की अच्छी शुरुआत कर पाएंगे. व्यापार एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है. व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. पिता से लाभ होने की संभावना है. परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा.



    तुला राशिफल 

    किसी लंबी दूरी या धार्मिक स्थल की यात्रा होगी. विदेश यात्रा भी हो सकती है. संतान और स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता रहेगी. नौकरी पेशावालों को आज अधिकारियों तथा सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा. विरोधियों के साथ गंभीर चर्चा न करें. धन का खर्च होगा.


    वृश्चिक राशिफल 

    आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है. आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे. क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. किसी भी अनैतिक और सरकार विरोधी कामों से दूर रहें अन्यथा आप मुसीबत में आ सकते हैं. पानी वाली जगह से दूर रहें. आज ज्यादा खर्च होगा.


    धनु राशिफल 

    आपका आज का दिन सुख-शांति में व्यतीत होगा. मित्रों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा. स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होंगे. किसी खास व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी. आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे. भागीदारी में लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा. उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी.


    मकर राशिफल 

    आज आपके व्यापार, धंधे में खूब सफलता मिलेगी, परंतु कानूनी मामलों में सावधानी बरतें. व्यापार, धंधे को लेकर बनाई योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न होंगी. किसी के साथ पैसों का लेन-देन सफलतापूर्वक पूरा होगा. देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा. घर में परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. धन लाभ के योग हैं. काम में यश मिलेगा. विरोधियों को पराजित कर सकेंगे.


    कुंभ राशिफल 

    आज अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन और सृजनात्मक कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे. आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा. महिलाएं अपनी वाणी पर काबू रखें. हो सके तो यात्रा को टाल दें. बच्चों को लेकर चिंता रहेगी. आज नए काम की शुरुआत न करें. आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पडे़गी.


    मीन राशिफल 

    मकान और वाहन आदि के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा. पारिवारिक माहौल न बिगडे़, इसके लिए वाद-विवाद टालें. माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. धन प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है. महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें. ताज़गी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा. यात्रा टालें. पानी से बचकर रहें. ज्यादा भावुकता से भी बचें. 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/



    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728