जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नहीं रहे, गोली लगने से हुई मौत
टोक्यो. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए. जापानी मीडिया के हवाले से समाने आ रही खबरों के मुताबिक, शिंजो आबे को सीने में दो गोली मारी गई थी. उसके बाद उन्हें कार्डिएक अरेस्ट भी आया था. कई घंटों की इलाज के बाद आखिरकार उनकी मौत हो गई.
गोली लगने के बाद से ही उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, इसके बावजूद उनमें कोई सुधार नहीं दिख रहा था. आबे के दिल समेत कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. ऐसे में माना जा रहा है कि आबे की मौत के बाद रविवार को होने वाले जापानी संसद के उच्च सदन के चुनाव टाले जा सकते हैं.
ये भी पढ़े-भारत-नेपाल सहयोग के तहत एनडीआरएफ ने नेपाल को भेजी बाढ़ राहत सामग्री
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शिंजो आबे को नारा शहर में सुबह गोली मारी गई. भाषण देने के दौरान वह अचानक गिर पड़े. रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनके सीने में गोली मारी गई है. गोली लगने के बाद शिंजो आबे को कार्डिएक अरेस्ट आया. वो गिर पड़े. उनके सिर पर भी चोट आई है. काफी खून भी निकल गया है. उनके हार्ट ने काम करना बंद कर दिया है. वे रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं. आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है.
ये भी पढ़े-दिल्ली तिलक नगर में स्कूल जा रही छात्रा पर चाकू से हमला
जापान के पीएम ने कहा- यह हमला बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है
वहीं जापान के मौजूदा पीएम फुमियो किशिदा ने शिंजो आबे पर हुए हमले को बर्बर और दुर्भावनापूर्ण बताया है. साथ ही यह भी कहा कि और इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने रायटर्स के हवाले से लिखा है कि पीएम किशिदा ने कहा कि हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं. इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं.पीएम किशिदा ने यह भी कहा कि मैं आलोचना करने के लिए सबसे कड़े शब्दों का उपयोग करना चाहता हूं, और इस समय मैं यही बताना चाहता हूं.
हमले की वजह साफ नहीं
शिंजो आबे पर हमला करने वाले शख्स का पहचान हो गई है. हमलावर का नाम यामागामी तेत्सुया (Yamagami Tetsuya) बताया जा रहा है, उसकी उम्र 41 साल है. बताया जा रहा है कि हमलावर साल 2000 में तीन साल के लिए समुद्री सेना बल में सेवाएं दे चुका है. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि आखिर उसने शिंजो को गोली क्यों मारी.
ये भी पढ़े-जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले से बहुत दुखी हुए PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना से वह व्यथित हैं. उन्होंने आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर पूर्व पीएम शिंजो आबे के प्रति चिंता जाहिर की.
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद