Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    भारत-नेपाल सहयोग के तहत एनडीआरएफ ने नेपाल को भेजी बाढ़ राहत सामग्री


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / वशिष्ठ कुमार 

    पटना:-भारत सरकार के पहल पर भारत नेपाल मित्रता को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्‍य  से बाढ़ राहत समाग्री से भरे 31 ट्रक की  खेप को 9वीं बटालियन एनडीआरएफ बिहटा, पटना (बिहार) से दिनांक 07 जुलाई 2022 की शाम  को रवाना किया गया । जो आज नेपाल को सौंपा जायेगा। इस राहत समाग्री को भारत-नेपाल सहयोग के बैनर तले नेपाल भेजा गया। बिहटा स्थित एनडीआरएफ कैम्‍प से राहत समाग्री से भरे ट्रकों के काफीले को 9वीं बटालियन के कमाण्‍डेंट श्री सुनील कुमार सिंह ने हरी झण्‍डी दिखाकर रवाना किया। उन्‍होने बताया कि भारत सरकार की पहल और दिशा निर्देश पर एनडीआरएफ ने फैमिली रिज टेंट से भरे 31 ट्रक को नेपाल के लिए रवाना किया गया.

    ये भी पढ़े-जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले से बहुत दुखी हुए PM मोदी

    कमांडेंट 9 NDRF ने बताया कि नेपाल हमारा हमेशा से मित्र राष्ट्र रहा है, तथा किसी भी विषम परिस्थितियों में नेपाल को सहायता पहुंचाने और  मुश्किल समय में नेपाल के साथ दृढ़ता के साथ खड़े रहने की, अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए हमारे देश की और से यह राहत सामग्री नेपाल की जनता के लिए भेजी जा रही है . जिसे भारत नेपाल सीमा पर रक्सौल में आज नेपाल को सौंपी जायेगी .

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728