पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति सोनी ने बिहटा कांवरिया संघ के रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।
बिहटा:- श्रावण मास में शिव जी पर जल चढाने के लिए कांवरियां दूर दूर से विभिन्न शिवालयों में आते हैं।एैसे में बिहटा के बाबा बिटेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण से कांवरियों के एक जत्थे को पटना के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति सोनी ने विधिवत पूजन, नारियल फोड़ कर एवं झंडी दिखा कर रवाना किया।
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी रन्नीसैदपुर में संदिग्ध हालत में मिला विवाहिता का शव
मौके पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति सोनी ने बताया कि यह आस्था एवं विश्वास का प्रतिक है। मैं श्रावण मास के पवित्र महिने में बाबा भोलेनाथ से अपने क्षेत्र के खुशहाली, सुख, शांति की कामना करती हुं।वहीं बिहटा कांवरिया संघ से गौरव ने बताया कि यह रथ, गुप्तेश्वर नाथ, तुतला भवानी मंदिर, मुण्डेश्वरी धाम, ताराचण्डी धाम को जाएगा। इस जत्थे में 16 (सोलह) श्रद्धालु भक्तगण जाएंगे, मौके पर मंदिर के महंथ जमुना दास जी, विवेक, निखिल, धन्नजय, बिक्की, डिक्की, एवं बिहटा के विभिन्न समाजसेवी, श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे ।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद