सीतामढ़ी रन्नीसैदपुर में संदिग्ध हालत में मिला विवाहिता का शव
सीतामढ़ी : जिले के रून्नीसैदपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है। घटना रुन्नीसैदपुर मुख्य बाजार की है। मृतका की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी कृष्णनंदन कुमार की 32 वर्षीय पत्नी रागनी देवी के रूप में की गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। उससे उसके तीन बच्चे भी थे। बच्चों में एक लड़की और दो लड़का है।
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में तीसरे मंजिल से गिरकर संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत
मृतका के भाई बेलसंड थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी विशाल कुमार ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया की शादी के बाद सब कुछ ठीक था। लेकिन पिछले दो तीन महीने से विवाद चल रहा था। उसने कहा कि उसके बहनोई द्वारा उसकी पत्नी पर ज्यादा पैसा खर्च करने को लेकर विवाद होता था। दरअसल, मृतका का पति किराना स्टोर का दुकान चलाता है। विशाल ने बताया कि देर रात 12 बजे करीब उसके बहनोई द्वारा घटना की जानकारी दी गई।
ये भी पढ़े- दिल्ली में फीर हुआ शर्मनाक घटना ,चलती गाड़ी में नाबालिग से गैंगरेप
इसके बाद सभी घटनास्थल पहुंचे तो घर बंद पाया गया। खिड़की से छाक कर देखा तो मृतका का शव जमीन पर पड़े देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पारी पुलिस घटनास्थल पहुंची। फिर बहला फुसलाकर मृतका के पति को बुलाया फिर घर का दरवाजा खुलवाया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद