Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    आज 26 जुलाई मंगलवार का दिन कैसा रहेगा पढ़े आज के राशिफल में



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  पंचांग पुराण 


     मेष राशिफल 

    आज आपका मन काफी चंचल रहेगा, इस कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी. इस कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे. विरोधियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी. आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेंगे. आज छोटी यात्रा होने की संभावना है. साहित्य लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप लेखन में प्रतिभा दिखा सकते हैं.

    क्या आपने 26 जुलाई मंगलवार 2022 का अख़बार नहीं पढ़ पाए ? पढ़े वी न्यूज 24 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

    वृष राशिफल 

    आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की जरूरत है. ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं. यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा. भाई- बंधुओं से प्रेम तथा सहयोग मिलेगा. कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विरोधी परास्त होंगे.


    मिथुन राशिफल 

    आपका आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेंगे. मित्रों तथा परिजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक गुजारेंगे. उनकी तरफ से आपको भेंट- उपहार मिल सकता है. आर्थिक लाभ होगा. मन में आने वाले नकारात्मक विचारों से दूर ही रहें. आज दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा.


    कर्क राशिफल 

    आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे. परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा. मन में किसी बात की दुविधा रहेगी. आप मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे. वाणी पर संयम रखें, अन्यथा मतभेद हो सकता है. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज अत्यधिक खर्च हो सकता है. मानहानि हो सकती है, अतः सावधान रहें.


    सिंह राशिफल 

    आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी. उत्तम भोजन प्राप्त होगा. मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं. महिला मित्र आज विशेष सहायक होंगी. बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का अवसर मिलेगा. बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. कोई शुभ प्रसंग हो सकता है. वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा. पत्नी का सहयोग मिलेगा. नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए आज का दिन उत्तम है.


    कन्या राशिफल 

    अभी आप सफलतापूर्वक नए कार्य कर सकेंगे. व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभदायी है. उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना है. व्यापार में लाभ मिल सकता है. गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा. परिवार में भी प्यार रहेगा. पिता की तरफ से लाभ मिलने के संकेत हैं.

    तुला राशिफल 

    आज आप नए काम के शुरुआत की कोशिश करेंगे. बौद्धिक कामों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेेंगे. तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा. विदेश में रहने वाले मित्रों और सगे-संबंधियों के समाचार प्राप्त होंगे, जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. आपके सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा. संतान की चिंता सताएगी. आज किसी भी चर्चा या वाद-विवाद में न पड़ें.


    वृश्चिक राशिफल 

    अभी समय शांतिपूर्वक व्यतीत करना लाभदायी होगा. अपने क्रोध को काबू में रखें. अनैतिक कार्यों से दूर रहें. नए संबंध बनाने से पहले सोचें. धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव होगा. आपका काम समय से पूरा नहीं होगा. खाने पीने का ध्यान रखें. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी. योग, ध्यान और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी.


    धनु राशिफल 

    आज बौद्धिक और तार्किक विचारों से आप कठिन काम भी आसानी से बना पाएंगे. समाज में सम्मान मिलेगा. मित्रों के साथ मुलाकात होगी. उनके साथ घूमने- फिरने या मनोरंजन स्थल की यात्रा के योग हैं. अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आप का मन खुश रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मित्रों का साथ अच्छा लगेगा. भागीदारी लाभदायक साबित होगी.


    मकर राशिफल 

    व्यापार में विकास के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा. व्यापार में आप अपने आयोजन के अनुसार काम कर सकेंगे. धन के लेन-देन में भी सफलता मिलेगी. व्यापार से संबंधित कामों में बाधा आएगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. साथी कर्मियों का सहयोग भी मिल सकता है.


    कुंभ राशिफल

    आप की वाणी तथा विचारों में जल्दी-जल्दी परिवर्तन होगा. बौद्घिक चर्चा से आप जुड़े रहेंगे. लेखन तथा रचनात्मक कामों से आपको फायदा मिलेगा. आकस्मिक खर्च की संभावना है. पाचन संबंधी कोई बीमारी आपको हो सकती है. घर-परिवार के लोगों के साथ बातचीत में आपको सावधानी रखना होगी.


    मीन राशिफल 

    आज आप में उत्साह तथा ताज़गी की कमी दिखाई देगी. परिजनों के साथ विवाद में न उतरने की सलाह आपको दी जाती हैं. शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. कई अप्रिय घटना से मन दुखी रह सकता है. नौकरी में चिंता रहेगी. अनावश्यक जगह धन खर्च होगा.


    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/



    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728