गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब पिने से 19 लोगों की मौत
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / धरेंद्र पटेल
अहमदाबाद: गुजरात में बोटाद जिले के रोजिद गांव में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में शराबबंदी होने के बावजूद इस त्रासदी में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं दूसरी ओर भूपेन्द्र पटेल सरकार लगातार नजर बनाए हुए है।
आज 26 जुलाई मंगलवार का दिन कैसा रहेगा पढ़े आज के राशिफल में
सोमवार को सीएम पटेल ने एक हाई लेवल मीटिंग की और अफसरों को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। गुजरात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार रात बताया कि कुछ मरीजों की हालत गंभीर है। मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) और अहमदाबाद अपराध शाखा भी जांच में शामिल हो गयी हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद