बिहटा में मूसलाधार बारिश में जाम को छुड़ाते दिखी लेडी दरोगा।लोगो ने जज्बे को किया सलाम ।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा- एक तरफ जहां सरकार नारी सशक्तिकरण की बात करती है तो दूसरी ओर अब नारी भी किसी से कम नहीं दिख रही है .हर क्षेत्र में नारी का बोलबाला दिख रहा है .इसका तजा उदहारण है ,बिहार पुलिस की एक लेडी दरोगा जो बिहटा में तैनात है
यह भी पढ़े-रेलवे पुलिस ने बिहटा रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
लेडी दरोगा की मुस्तैदी उस समय देखने को मिला जब बिहटा में भयावह जाम को छुड़ाने के लिए बिहटा थाना की महिला दारोगा दीप्ति कुमारी ने तेज बारिश के परवाह किये बिना ही बीच सड़क पर खड़े होकर जाम छुड़ाते रही।लोग महिला दरोगा के इस जज्बे को देखकर अचंभित रह गए और पुलिस के साथ पब्लिक भी जाम छुड़ाने में उनकी मदद करने लगे।भारी बारिश के बीच लोग महिला दरोगा के हौसले और हिम्मत को निहारते रहे और सभी ने उनके जज्बे को सलाम किया।
.यह भी पढ़े-सीतामढ़ी प्रशासन एक्शन मोड मेंआज शहर के अलग-अलग इलाकों में चला बुलडोजर
दो घंटे के महाजाम में स्कूली बच्चे और एम्बुलेंस भी फँसे रहे।दोपहर गश्ती में निकली बिहटा थाने की दीप्ति कुमारी सब इंस्पेक्टर जाम को छुड़ाने आयी और मूसलाधार बारिश में भी रोड पर खड़ी रही। सुबह से पूल पर लगे जाम ने लोगों के छक्के छुड़ा दिये।इधर लेडी दारोगा देर शाम तक सड़क पर डटी रही और जाम को हटाते दिखी।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद