Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी में बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे अधेड़ को गोली मारी, इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / असफाक खयान 

    सीतामढ़ी:- बथनाहा  स्थानीय थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव के वार्ड-9 में गुरुवार की शाम किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के दरबाजे पर बैठे करीब 50 वर्षीय रमेश मंडल को गोली मार दी. गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया. हालांकि, गोली मारने वाले अपराधी को किसी ने नहीं देखा. गोली लगने के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलते ही परिजनों समेत गांव के दर्जनों लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई. परिजनों ने बिना देर लगाये गंभीर रूप से जख्मी रमेश मंडल को इलाज के लिये शहर स्थित एक निजी अस्पताल लाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. 

    यह भी पढ़े-बिहटा में मूसलाधार बारिश में जाम को छुड़ाते दिखी लेडी दरोगा।लोगो ने जज्बे को किया सलाम ।

    निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि जख्मी की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अचेतावस्था में है. चिकित्सक द्वारा बताया गया कि पीड़ित के सीने के दाहिने भाग में एक गोली लगी है. जानकारी के अनुसार मझौलिया गांव में रमेश मंडल का ननिहाल है, जहां वह चार भाइयों के साथ दशकों से रह रहा है. वह चार भाई है. तीन भाइयों की शादी हुई है और रमेश मंडल अविवाहित है. परिजनों द्वारा स्थानीय थाना को घटना की बाबत सूचना दी गयी .

    यह भी पढ़े-रेलवे पुलिस ने बिहटा रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

     जिसके बाद स्थानीय थाना के   पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ घटना स्थल समेत अस्पताल पहुंचकर मामले की बारीकी के साथ जांच शुरू कर दी है. वही सीतामढ़ी के नंदी पद मेमोरियल से पेशेंट को रेफर किया गया हॉस्पिटल ले जाते वक्त रमेश मंडल की मौत हो गयी  पूरे मामले की जांच में जुटी है पुलिस .

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

      

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728