बिहटा में दिन दहाड़े ताबड़तोड़,गोलीबारी,इलाके में दहशत।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:-मामला पटना जिले के बिहटा के पीताम्बर नगर स्थित अहिल्या कंप्लैक्स के पास का है जहा लगे कार पर अज्ञात अपराधियों ने दहशत फैलाने को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की है जिस से इलाके में दहशत का माहौल है,वही कार मालिक मनीष कुमार ने बताया कि रविवार को जब मैं अपने फ्लैट में सो रहा था तब लगभग 2:00 बजे फायरिंग की आवाज आई तब मैंने अपने रूम से नीचे आकर देखा तो मेरे कार कार का पीछे 3 राउंड फायरिंग की गई थी .
यह भी पढ़े-कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक द्वारा 550 सैनिकों के बलिदान के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया
और पीछे का शीशा चकनाचूर हो गया था गाड़ी के अंदर डिस्प्ले पर गोली का निशान भी था, तथा गाड़ी से कुछ दूरी पर 3 खोखा भी मिला है,वही घटना के बाद मौके पर पहुंचे बिहटा थाना एसआई मुन्ना पासवान ने पुष्टि करते हुए बताया की गोलीबारी की घटना हुई है,और तीन खोखा भी बरामद किया गया है,और आगे जांच किया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद