कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक द्वारा 550 सैनिकों के बलिदान के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान के साथ पवन साह की रिपोर्ट
सीतामढ़ी : कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।
आज 24 जुलाई रविवार 2022 को कैसा रहेगा आपका दिन जाने आज के राशिफल में
1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद भी कई दिन सैन्य संघर्ष होता रहा। इतिहास के मुताबित दोनों देशों द्वारा परमाणु परीक्षण के कारण तनाव और बढ़ गया था। स्थिति को शांत करने के लिए दोनों देशों ने फरवरी 1999 में लाहौर में घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। जिसमें कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से हल करने का वादा किया गया था। लेकिन पाकिस्तान ने अपने सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों को छिपाकर नियंत्रण रेखा के पार भेजने लगा और इस घुसपैठ का नाम "ऑपरेशन बद्र" रखा था। इसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर और लद्दाख के बीच की कड़ी को तोड़ना और भारतीय सेना को सियाचिन ग्लेशियर से हटाना था। पाकिस्तान यह भी मानता है कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के तनाव से कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने में मदद मिलेगी।
क्या आपने 24 जुलाई रविवार 2022 का अख़बार नहीं पढ़ पाए ? पढ़े वी न्यूज 24 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
प्रारम्भ में इसे घुसपैठ मान लिया था और दावा किया गया कि इन्हें कुछ ही दिनों में बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन नियंत्रण रेखा में खोज के बाद और इन घुसपैठियों के नियोजित रणनीति में अंतर का पता चलने के बाद भारतीय सेना को अहसास हो गया कि हमले की योजना बहुत बड़े पैमाने पर किया गया है। इसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय नाम से 2 लाख सैनिकों को भेजा। यह युद्ध आधिकारिक रूप से 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। इस युद्ध के दौरान कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक द्वारा 550 सैनिकों के बलिदान के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया दिया 550 सैनिकों के बलिदान और 1400 के करीब घायल हुए थे। तभी से पुरे भारत वर्ष में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है आज इस अवसर पर सीतामढ़ी शहर में कारगिल विजय दिवस पर रविवार की सुबह पूर्व सैनिक संगठन की ओर से शहर के बाजार समिति से कारगिल शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी द्वार तक प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा निकाली गई। आयोजित परेड में जय हिन्द - जय भारत, वंदे मातरम् के जयघोष के नारे लगते रहे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद