Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ छपरा मेघ बाबा दूधनाथ धाम मंदिर में देर रात से श्रद्धालुओं का तांता







    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / उमाशंकर गिरी 

    मुजफ्फरपुर: में सावन के पहली सोमवारी के अवसर पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम, व बाबा दूधनाथ धाम छपरा मेघ मंदिर  में देर रात से काँवारियों की भीड़ जुटने लगी और रात 12 बजे के से ही श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ,व बाबा दूधनाथ  पर जलाभिषेक कर रहें हैं।

    ये भी पढ़े-दिल्ली में अमेरिकी लड़की ने खुद रची अपनी किडनेपिंग की सजिश ,जाने पूरी कहानी


    वही बाबा गरीबनाथ मंदिर में के बाहर हजारों की संख्या श्रद्धालुओं की भीड़ है, मंदिर में सभी अर्घा के माध्यम से जलाभिषेक कर रहें हैं.दो साल के बाद बाबा गरीबनाथ की नगरी में फिर से आस्था, उमंग और भक्ति का अद्भुत संगम दिखा। सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए रविवार की देर रात से कांवरियों रेला लगा। इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से समूचा वातावरण शिवमय हो गया। गेरुआ वस्त्र पहने कांवरियों का जत्था पहलेजाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचा था। रात्रि के 12 बजते ही जलाभिषेक शुरू हो गया .

    यह भी पढ़े-सीतामढ़ी डुमरा में पिछले विवाद को लेकर दो पक्षों में चाकूबाजी, 5 लोग घायल



    भक्तों का जोश देखते बन रहा था।  रात के 12 बजे से बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक शुरू हो गया।  30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर लिया। भीड़ नियंत्रण को लेकर इस बार भी अरघा से ही जलाभिषेक की व्यवस्था की गई थी।



    रात 12 बजे गरीबस्थान मंदिर से साहू पोखर मंदिर तक कांवरियों की लाइन लग गई थी, जो अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं, कुछ भक्त शाम छह बजे ही बाबा के दरबार पहुंच गए थे, पर पहली सोमवारी को जल चढ़ाने की आकांक्षा में वे बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास ही जहां जगह मिली वहां बैठ गए।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728