Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    जनता दरबार में फरियादी ने खोल दी नीतीश की योजनाओं की पोल, कहा- मुझे बच्चा समझकर परेशान किया जा रहा है



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / वशिष्ठ कुमार

    पटना:: आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता दरबार चल रहा है। इसमें राज्य के अलग-अलग जिले से फरियादी अपनी शिकायत लेकर सीएम के दरबार में आ रहे हैं। इसी बीच पश्चिम चंपारण से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनते ही मुख्यमंत्री भड़क गए और उन्होंने शिक्षा विभाग को फ़ोन लगा दिया। 

    ये भी पढ़-संपत्ति नहीं छिपा पाएंगे आईएएस अफसर, नीतीश के बाद अब केंद्र सरकार भी सख्त

    दरअसल, पश्चिम चंपारण से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से कहा कि उसकी मां एक शिक्षिका थी, जिसकी मौत 2021 में हो गई थी। लेकिन, सरकार द्वारा मिलने वाली योजना के तहत युवक को अभी तक न ही अनुग्रह राशि मिल पाई है और न ही अनुकंपा की नौकरी मिली है। युवक ने बताया कि उसके पिता भी नहीं हैं। मां की मौत के बाद उसने कई अधिकारीयों के पास चक्कर लगाए, लेकिन उसे बच्चा समझकर केवल भटकाया जा रहा हैं।

    ये भी पढ़े-पीएम मोदी कल आएंगे पटना, इन रूटों पर नहीं चलेंगे वाहन

    मामला सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए और उन्होंने तुरंत शिक्षा विभाग के सचिव को फ़ोन लगा दिया। सीएम ने कहा कि पश्चिम चंपारण से एक युवक आया है। 2021 में इसकी मां की मौत हो गई थी, लेकिन अभी तक इसे अनुकंपा की नौकरी क्यों नहीं मिली ? इसके बाद सीएम ने युवक को आगे के प्रोसेस के लिए भेज दिया। 

    क्या आपने 11 जुलाई सोमवार 2022 का अख़बार पढ़ा ? पढ़े वी न्यूज 24 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

    आपको बता दें, आज जनता दरबार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़ी फ़रियाद सुन रहे हैं। आज सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, वित्त, संसदीय कार्य, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना 5 प्रावैधिकी, कला संस्कृति एवं युवा 5 विभाग, श्रम संसाधन तथा आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़ी शिकायतें सुनी जा रही है।  

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728