Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी बसवरिया चौक पर बुधवार की सुबह हुई शराब की जमकर लूट

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  /  असफाक खान 

    सीतामढ़ी:- शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के बसवरिया चौक पर बुधवार की सुबह शराब की जमकर लूट हुई। शराबबंदी वाले राज्य बिहार में सड़क पर सरेआम सॉफी शराब की बोतलें लूट ली गई। सूचना पर करीब 45 मिनट बाद पुलिस पहुंची तब तक लोग अपना हाथ साफ कर चुके थे।दरअसल, बसवरिया चौक पर दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। गिरने के बाद बाइक सवार उठे और भागने लगे।

    यह भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में रास्ते विवाद में चली गयी व्यक्ति की जान ,महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

     जब तक किसी को कुछ समझ आता, दोनों मौके से फरार हो गए। इस बीच बाइक की डिक्की से शराब गिरने लगा। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटी और शराब लूटने की होड़ लग गई।स्थानीय लोगों की सूचना के आधे घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद नगर थाना को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस आई। मेहसौल ओपी मोटरसाइकिल को जप्त कर अपने साथ थाने ले गई। आगे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728