सीतामढ़ी बैंक ऑफ बड़ौदा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
सीतामढ़ी। नगर क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सभागार में बुधवार को बैंक की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुजफ्फरपुर द्वितीय के रीजनल मैनेजर शिव शंकर सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक लाल बहादुर पासवान, मुख्य शाखा प्रबंधक रमेश कुमार, शांतिनगर बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य शाखा प्रबंधक कुमार प्रशांत व सहायक अग्रणी बैंक प्रबंधक गुड्डू कुमार ने संयुक्त रूप से केक काटकर कार्यक्रम की शुभारंभ की।
यह भी पढ़े-सीतामढ़ी बसवरिया चौक पर बुधवार की सुबह हुई शराब की जमकर लूट
इसके पूर्व बरियारपुर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की उपस्थिति में विद्यालय के डेढ़ सौ छात्राओं के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया। मौके पर मुजफ्फरपुर द्वितीय के रीजनल मैनेजर शिव शंकर सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक लाल बहादुर पासवान, आरसीटी के डायरेक्टर सुनील कुमार महतो, सीतामढ़ी के मुख्य शाखा प्रबंधक रमेश कुमार ने बच्चों के बीच बैग का वितरण किया। इसके बाद कस्तूरबा विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। स्थापना दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीजनल मैनेजर शिव शंकर सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष बैंक की स्थापना दिवस पर जरूरतमंदों के बीच सामग्री का वितरण किया जाता है।
यह भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में रास्ते विवाद में चली गयी व्यक्ति की जान ,महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल
उन्होंने कहा कि 11.50 करोड़ रुपए लोन का भी वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिला आकांक्षी जिला के रूप में घोषित है। आकांक्षी जिला से हटाने के लिए बैंक द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सुरक्षा बीमा योजना, एपीवाई, मुद्रा लोन, बचत खाता खुलवाने पर भी जोर दिया। अग्रणी बैंक प्रबंधक लाल बहादुर पासवान ने कहा की बैंक द्वारा ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए कई कार्यक्रम भी बैंक द्वारा चलाए जा रहे है।
मुख्य शाखा प्रबंधक रमेश कुमार ने एमएसएमई वित्त पोषण क्षेत्र में बैंक के प्रयासों की भी सराहना की। मौके पर संयुक्त शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार, कृषि पदाधिकारी मोहम्मद जाफर इकबाल, वरीय बैंक अधिकारी नवोतना, संतोष कुमार, रत्नेश कुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार एवं लालबाबू कुमार समेत दर्जनों ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मौजूद थे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद