सीतामढ़ी में एक युवक की गला रेतकर हत्या
सीतामढ़ी;-जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक गांव के समीप बागमती नदी के बांध पर अमरेंद्र राय (35) सोया हुआ था।
ये भी पढ़े-नहीं बदलेगा औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम
सुप्पी थानाध्यक्ष गोवर्द्धन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार रात में यह वारदात हुई। गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद