Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली में फीर हुआ शर्मनाक घटना ,चलती गाड़ी में नाबालिग से गैंगरेप


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  आरती गुप्ता' 

    नई दिल्ली :- दिल्ली में चलती कार में 16 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की को शराब पिलाकर कार में वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली से गाजियाबाद तक सड़क पर कार को घुमाते हुए बच्ची के जिस्म को नोचते रहे। उसके साथ अननैचुरल सेक्स भी किया और घिनौनी वारदात को मोबाइल कैमरे में कैद करते रहे। पीड़िता की शिकायत के बाद वसंत विहार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी में एक युवक की गला रेतकर हत्या


    पीड़िता वसंत विहार इलाके की रहने वाली है। वह दिल्ली के एक स्कूल में 10वीं की स्टूडेंट है। पीड़ित ने बताया कि 6 जुलाई को वो अपनी सहेली के घर मोतीबाग गई थी। रात में लौटते समय वसंत गांव मार्किट के पास 2 लड़के मिले जो उसे घूमने के बहाने साथ ले गए। इसके बाद उन दोनों ने अपने एक तीसरे दोस्त को बुलाया जो वैगनआर कार लेकर आया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पिला दी और वारदात को अंजाम दिया।  

    ये भी पढ़े-नहीं बदलेगा औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम

    छात्रा का आरोप है कि शराब पिलाने के बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। वे कार को दिल्ली की सड़कों पर घुमाते रहे। दिल्ली से गाजियाबाद तक ले गए और गैंगरेप करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। गाजियाबाद से दोबारा वे दिल्ली पहुंचे और यहां पीड़िता को कार से उतारकर फरार हो गए। बच्ची ने थाने में पहुंचकर आपबीती बताई तो पुलिस ने तुरंत केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की।  वसंत विहार पुलिस ने आईपीसी की धारा 323/354/342/376D/377/506/363 और 6/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अब तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728