मुज़फ़्फ़रपुर फर्जी चिटफण्ड कंपनी का पर्दाफास सैकड़ों महिलाओ से लिया गया दस्तावेज।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / निलेश प्रजापति
मुज़फ़्फ़रपुर: जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत पकाही पंचायत के बाघी फुटबॉल मैदान में एक कंपनी के द्वारा एक मीटिंग बुलाई गई जिसमें लोन दिलाने के नाम पर सैकड़ो महिलाओं से आधार कार्ड, पैनकार्ड,बैंक पासबुक, दो फ़ोटो व मोबाइल नंबर जमा कराया गया। जब वहाँ पहुंची महिलाओ ने कंपनी के चैयरमैन मोफिजुर रहमान जो अपने आप को चैयरमैन बताता था उससे पूछा गया कि किस कंपनी का लोन दिया जा रहा है .
यह भी पढ़े-जिस शिकायत से सचिव सरपंच पर मुसीबत आए उसकी जांच नहीं करेंगे पदस्थ उपयंत्री वीरेंद्र गोटमारे
तो वह चैयरमैन मोफिजुर रहमान ने कोई संतोषजनक जवाब नही दे पा रहा था साथ ही वहाँ पहुंचे सभी महिलाओं से कह रहा था कि यह मोदी सरकार की मान्यता प्राप्त कंपनी है आपको सभी जरूरी कागजात जमा करना है और इसके ठीक ग्यारहवे दिन बाद आपके खाते में पैसा ट्रांसफर हो कर चला जायेगा।
यह भी पढ़े-पटना जिले के बिहटा में होटल से 300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक कर्मचारी गिरफ्तार
यह बात सुनते ही वहाँ के कुछ बुद्धिजीवी लोग व मुखिया प्रतिनिधि चुन्नीलाल साह सहित कई लोग मौके पर पहुंच कर वहा पहुंचे महिलाओ से इस लोन कंपनी की विषय में जानकारी ली। जब वहाँ स्थित महिलाओ द्वारा संतोषजनक जवाब ना मिलने पर मनियारी थाना पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मनियारी थाना की पुलिस एस आई अरविंद कुमार गिरी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंच कर चैयरमैन मोफिजुर रहमान से पूछताछ की हालांकि इस क्रम में वहाँ पहुंचे कुछ महिलाओं ने विरोध भी किया फिर थाना पुलिस को समझाने के बाद महिलाये शांत हुई .
यह भी पढ़े-नौबतपुर,हत्यारे बेटे ने अपने ही मां-बाप पर किया जानलेवा हमला, मां की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
तत्पश्चात चैयरमैन मोफिजुर रहमान को पूछताछ के लिये अपने साथ थाने ले गये। वहीं इस मामले में पकाही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चुन्नी लाल साह ने बताया कि इस लोन कंपनी के विषय मे हमलोगों को कोई जानकारी नही है जब यहाँ भीड़ इकट्ठा देखे तो महिलाओ से हमने पूछताछ की तो महिलाओं ने बताया कि किस कंपनी का लोन है.
ये हमलोगों को नही मालूम है सिर्फ हमलोगों को कहा गया है कि आधार कार्ड, पैनकार्ड, बैंक पासबुक, फ़ोटो व मोबाइल नंबर जमा करना है जो पांच हज़ार से पचास लाख तक का लोन मिलेगा। जब महिलाओ की बात से जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी लोग संतुष्ट नही हुये तो फिर मनियारी थाने को सूचना दिया गया।वही उसका पहचान मोफिजूर रहमान, ग्राम सराय अफजल, थाना गोरौल जिला वैशाली के रूप में किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद