बिहटा में ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा-शुक्रवार की शाम दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन के अप मेन लाइन के भारतगैस गोदाम के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया।
यह भी पढ़े-मुज़फ़्फ़रपुर फर्जी चिटफण्ड कंपनी का पर्दाफास सैकड़ों महिलाओ से लिया दस्तावेज।
बिहटा रेल थानाअध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने बताया कि बिहटा रेलवे स्टेशन के अप मेन लाइन के पोल संख्या 571/10 के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत की सूचना मिली फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद