बिहटा में सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।
बिहटा:- शुक्रवार की देर शाम बिहटा थानाक्षेत्र श्रीरामपुर एयरफोर्स गेट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सिमरी गांव निवासी प्रकाश विश्वकर्मा का पुत्र अकाश कुमार के रूप में हुई है।
ये भी पढ़े-हिंदू संगठन ने निचिरेन शोशू को दी चेतावनी, कहा बंद करो यह धर्मांतरण का गंदा खेल।देखे वीडियो
इधर मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को रखकर बिहटा-शिवाला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई और यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया।
ये भी पढ़े-संकल्प यात्रा में उमड़ी लाखो की भीड़ , हिंदू समाज ने कहा कि भारत संविधान से चलेगा, शरीयत और जिहाद से नहीं
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक अपनी बाइक से सिमरी लौट रहा था। तभी एयरफोर्स गेट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद कर मौके से फरार हो गया। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद