बकरीद एवं श्रावणी मेला को लेकर सीतामढ़ी जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
सीतामढ़ी: आगामी पर्व बकरीद एवं श्रावणी मेला को लेकर सीतामढ़ी जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। विधि व्यवस्था संधारण को लेकर शनिवार को डीएम मनेश कुमार मीणा एवं एसपी हर किशोर राय के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। शहर के आजाद चौक, मेहसौल चौक, गांधी चौक होकर फ्लैग मार्च निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मार्च कर रही थी।
ये भी पढ़े-बिहटा में सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।
बताते चलें कि रविवार को बकरीद का पर्व मनाया जाना है इसको लेकर विभिन्न चौक चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। विशेष तौर पर सुबह के समय मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद