Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    नौबतपुर के पूर्व जिला पार्षद हत्याकांड मामले में 'बेटे' को पुलिस ने उठाया! शुरू से था शक के दायरे में



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / वशिष्ठ कुमार

    नौबतपुर : नौबतपुर के पूर्व जिला पार्षद गुड्डू शर्मा हत्याकांड मामले में पटना पुलिस की टीम ने बुधवार को मारे गए पार्षद का बेटे को पूछताछ के लिए उठाया है। बताया जाता है कि इसकी गिरफ्तारी तय है। अब पटना पुलिस पत्नी से पूछताछ के लिए बुला सकती है। पूर्व जिला पार्षद की मर्डर तब हुई जब पत्नी और बेटा उसी फ्लैट में थे, लेकिन दोनों को पता ही नहीं चला। हत्या के 4 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। कहा जा रहा कि हत्या का राज अपनों के बीच छुपी हुई है। पटना पुलिस बेटे से पूछताछ कर रही है। सूत्र के अनुसार पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर देगी।

    ये भी पढ़े-दो चरणों में हो सकता है शिंदे कैबिनेट विस्तार, इन नेताओं को मिल सकता है मौका ?

    नजदीक से सिर में मारी गई थी गोली

    इससे पहले बुधवार को पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने मौत को लेकर बड़े रहस्य से पर्दा हटाते हुए बताया था कि गुड्डू सिंह के सिर में बेहद नजदीक से गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौत हुई थी। चूंकि जब यह घटना हुई। उस समय फ्लैट अंदर से बंद था। ऐसे में इस बात की संभावना जाहिर की गई कि हत्या में पत्नी या बेटे शामिल हो सकते  हैं। इसी शक के आधार पर पुलिस ने आज गुड्डू सिंह के बेटे को हिरासत में लिया था। बताय जा रहा है बेटे से हुई पूछताछ में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

    ये भी पढ़े-नूपुर शर्मा को सिर काटने की धमकी देने वाले खादिम सलमान चिश्ती को राजस्थान पुलिस दे रही है बचने की सलाह

    बता दें कि दो दिन पहले नौबतपुर के पूर्व जिला पार्षद का शव उनके ही फ्लैट में कमरे में बेड पर पड़ा हुआ मिला था। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728