Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बढ़ती महंगाई को लेकर सीतामढ़ी युवा कोंग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / असफाक खान 

    सीतामढ़ी: बेतहाशा बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमत में पचास रुपए की एकमुश्त वृद्धि के खिलाफ सीतामढ़ी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बथनाहा प्रखण्ड के भवानीपुर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी नरेंद्र मोदी शर्म करो, रसोई गैस की कीमत कम करो का नारा लगा रहे थे। 


    ये भी पढ़े-नौबतपुर के पूर्व जिला पार्षद हत्याकांड मामले में 'बेटे' को पुलिस ने उठाया! शुरू से था शक के दायरे में


    इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सह युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि महंगाई कम करने का नारा देकर जनादेश हासिल करने वाली मोदी सरकार हर रोज महंगाई के नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा होने से अब 1150 रुपए का हो गया है। उज्जवला योजना में मिले रसोई गैस के खाली पड़े सिलेंडर को भरवाने का पैसा भी महिलाओं के पास नहीं है और वो लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। 

    ये भी पढ़े-दो चरणों में हो सकता है शिंदे कैबिनेट विस्तार, इन नेताओं को मिल सकता है मौका ?

    शम्स ने मोदी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या वो 8 करोड़ लोग जो आपके 8 साल के राज में गरीबी रेखा के नीचे चले गए, इतना महंगा सिलेंडर खरीद सकते हैं? आप दावा करते हैं कि 80 करोड़ लोगों को 5 किलो राशन मुफ्त में मांगने के लिए मजबूर कर दिया सरकार से, वो लोग क्या इतना महंगा सिलेंडर खरीद सकते हैं? युवा कांग्रेस मांग करती है कि जनहित में रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों में अविलंब कटौती किया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। 

    ये भी पढ़े-नूपुर शर्मा को सिर काटने की धमकी देने वाले खादिम सलमान चिश्ती को राजस्थान पुलिस दे रही है बचने की सलाह

    विरोध-प्रदर्शन में इरफानुल हक गुड्डू, मो.निराले, सरफराज शेख, सुधीर कुमार यादव, डॉ. रिजवान, मकसूद आलम, इरशाद अली, संजय सिंह, विवेकानंद कुमार, अमानुल्लाह, डॉ.फिरोज, डॉ.मुन्ना, दानिश, माजिद, हन्नान अंसारी, आले शेख, लालू सदा, राम भजन पासवान, अब्दुल वाजिद, राम नारायण महतो, नागेश्वर कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728