Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    आगामी बकरीद पर्व को लेकर बिहटा थाना में की गई शांति समिति बैठक का आयोजन।



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  रईस अहमद


    बिहटा-आगामी बक़रीद पर्व को लेकर बिहटा थाना में अंचलाधिकारी कन्हैयालाल एवं थानाअध्यक्ष रंजीत कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति बैठक में स्थानीय मुस्लिम समाज के लोग एवं क्षेत्र के  जनप्रतिनिधि लोग शामिल हुए। बैठक में जिला प्रशासन के तरफ से जारी  तमाम दिशा निर्देश को लोगों को बताया गया और भाई चारे के साथ बकरीद पर्व मनाने का निर्देश दिया गया।

    ये भी पढ़े-आकाशवाणी बालाघाट की शाम की सभा को रिले कर स्थानीय कार्यक्रमों से जनता को किया जा रहा वंचित

    वही अंचलाधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि आगमी 10 से 12जुलाई तक बक़रीद का पर्व मनाया जायेगा साथ ही 12 जुलाई से हिन्दू धर्म का  पावन पर्व सावन की शुरुआत भी हो रहा है इसी को देखते हुए दोनो पर्व को भाई चारे के साथ एव शांतिपूर्ण ढंग से  मनाया जाए ।

    ये भी पढ़े-छिंदवाड़ाआकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत

    वही इस बैठक में प्रखंड उपप्रमुख वरुण कुमार, जिला परिषद पति दशरथ कुमार,जामा मस्जिद बिहटा के इमाम हैदर अली,मो.जमील,अख्तर,बहपुरा मस्जिद के इमाम हाफिज इम्तियाज़ अहमद, मास्टर फहीमुद्दीन असमत नवाज़, मुखिया विनय कुमार विभूति के अलावा क्षेत्र के अन्य कई लोग उपस्थित थे। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728