ईडी के दुरूपयोग के खिलाफ सीतामढ़ी युवा कोंग्रेस का सत्याग्रह उपवास
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय डुमरा अंबेडकर स्मारक स्थल पर एक दिवसीय सत्याग्रह सह सामूहिक उपवास का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता शम्स शाहनवाज ने किया। सत्याग्रह कार्यक्रम में प्रदेश पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना विशिष्ट रूप से शामिल हुए।
ये भी पढ़े-बिहटा में ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर ईडी कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान कर रहा है, जिसकी हम घोर निन्दा करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि ईडी का इस्तेमाल बीजेपी दफ्तर की तरह हो रहा है। संविधान की रक्षा की शपथ लेने वाले प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री राजनीतिक द्वेष के तहत खुलेआम अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। 75 वर्षीय देश की सर्वमान्य नेत्री सोनिया गांधी को ईडी कार्यालय में बुलाकर पूछताछ के नाम पर घंटों परेशान करना संसदीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाना है। युवा कांग्रेस महामहिम राष्ट्रपति से मांग करती है कि नौकरशाही का इस्तेमाल लोकशाही को दबाने के लिए हरगिज नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़े-मुज़फ़्फ़रपुर फर्जी चिटफण्ड कंपनी का पर्दाफास सैकड़ों महिलाओ से लिया दस्तावेज।
जिला कांग्रेस के निवर्तमान मुख्य प्रवक्ता प्रमोद नील और समन्वय समिति के सदस्य रकटु प्रसाद ने कहा कि जम्हूरियत और आइन को बचाने के लिए राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करना चाहिए।
सत्याग्रह उपवास कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि अफाक खान, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय बिररख, बाजपट्टी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कमालुद्दीन रजा, ताराकांत झा, वीरेंद्र कुशवाहा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, रीगा प्रखंड अध्यक्ष चुन्नू सिंह, बैरगनिया प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान, धीरज सिंह, सिकंदर हयात खान, राहुल रमेश गुप्ता, अफजल राणा, वैदेही शरण यादव, अब्दुल मन्नान, सत्येंद्र सिंह सत्यवादी, अख्तर रजा खान, शेख अब्दुल्ला, राजा राम, मुश्ताक सरवर, मो.गुलाब, इमरान अली, हसनैन आलम, संजय सिंह, समी आलम, प्रमोद चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, मनोज यादव, पवन सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष ताराकांत झा ने जूस पिलाकर उपवास कार्यक्रम को समाप्त कराया।
जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सत्याग्रह उपवास कार्यक्रम के बाद प्रदेश पर्यवेक्षक पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना और सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शम्स शाहनवाज के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम मनेश कुमार मीणा से मिलकर राष्ट्रपति को संबोधित एक स्मार पत्र सौंपा, जिसमें भारत सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों (ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स आदि) का दुरुपयोग रोकने, विपक्षी दलों के नेताओं को बदनाम करने की साजिश पर अंकुश लगाने और झूठे मुकदमों में फंसाकर संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका को कमजोर करने के प्रयास को अविलंब रोकने की मांग की है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद