Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    UP: नोएडा सेक्टर 80 में फैक्ट्री में भीषण आग लगी, दमकल की गाड़ियां पहुंची

     





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / राहुल कुमार

     उत्तर प्रदेश: के नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर 80 में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग ( Fire breaks out at a factory in Noida Sector 80 ) लगी है. फैक्ट्री से निकलती आग की लपटें और धुंआ देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया है. नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा के सेक्टर 80 में यह आग लगने की सूचना मिली थी. जानकारी के अनुसार घटना रात की है. यह आग पूरी बिल्ड़िंग में फैल चुकी है. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि लगभग 1 दर्जन से अधिक हमारी गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार रात को ही यूपी के मुरादाबाद में भी ऐसी एक घटना सामने आई थी. यहां एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगी थी. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी. जिनमें से तीन बच्चे थे. जानकारी के अनुसार आग में लगभग सात लोग बुरी तरह झुलस गए थे. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया. 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728