Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    झारखंड में आज खुलेगा 'बंद लिफाफे का राज', हेमंत सोरेन के घर पहुंचने लगे विधायक

     




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / राहुल कुमार

    झारखंड: के सीएम हेमंत सोरेन द्वारा लाभ के पद पर रहते हुए खनन का पट्टा हासिल करने के मामले में निर्वाचन आयोग ने सुनवाई पूरी होने के बाद बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंप दी है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि निर्वाचन आयोग ने अपनी रिपोर्ट में सिफारिश क्या की है. राज्यपाल रमेश बैस गुरुवार को दिल्ली से लौटने के बाद अभी तक 'बंद लिफाफे' में निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है. संभावना यह जाहिर की जा रही है कि आज राज्यपाल 'बंद लिफाफे का राज' खोलेंगे, तभी सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता पर फैसला हो सकेगा.झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि सब ठीक है. हमारी सरकार बहुमत में है. हमारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जो कहेंगी, हम उसका पालन करेंगे.झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमारे पास 50 से ज्यादा विधायक हैं. भाजपा के कई नेता भी हमारे संपर्क में हैं. हम आराम से बहुमत का कर रहे हैं और जब भी राज्यपाल कहेंगे हम बहुमत साबित करेंगे. राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच यूपीए विधायकों की बैठक के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर विधायक आने लगे हैं.

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728