Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    शिक्षक भर्ती घोटाला:अर्पिता मुखर्जी के नाम 31 जीवन बीमा पॉलिसी नामिनी हैं पार्थ चटर्जी

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / दिल्ली ब्यूरो 

    कोलकाता : शिक्षक भर्ती घोटाले में    बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के नाम 31 जीवन बीमा पॉलिसी का पता चला है। इतना ही नहीं सभी पॉलिसी के नामिनी पार्थ चटर्जी हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में इसका खुलासा किया है।

    05 अगस्त 2022 के राशिफल में जानिए मेष, वृष, मिथुन राशि वालों के जीवन में आज क्या होगा।

    वहीं, ईडी की टीम जांच के सिलसिले में बुधवार को बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन स्थित पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के अपा नामक बंगले पर पहुंची थी। जमीन गीली होने के कारण संदेह होने पर बंगले के बगीचे की मिट्टी खोद कर तलाशी ली गई थी। बुधवार को सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एसवी राजू ने अदालत को बताया कि घोटाले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के नाम से एक और कंपनी ‘अपा यूटिलिटीज सर्विसेस’ की जानकारी मिली है। इस संस्था के पास चार फ्लैट हैं। ये संयुक्त रूप से खरीदे गए थे।


    अर्पिता मुखर्जी की एक फर्जी कंपनी के ठिकाने पर मैरिज हाल और अपार्टमेंट मिला है। साथ ही एक कंपनी का डायरेक्टर चपरासी है। ईडी ने दावा किया कि चटर्जी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अर्पिता के फ्लैट से बरामद 22 मोबाइल और डिजिटल उपकरणों से कई जानकारी मिली हैं। माना जा रहा है कि इसके आधार पर पार्थ और अर्पिता से आमने-सामने पूछताछ की जा सकती है।

    आपने 05 अगस्त 2022का अख़बार पढ़ा? नहीं पढ़े तो पढ़े वी न्यूज 24 हिंदी दैनिक

    अर्पिता के फ्लैट से मिलीं सोने की 11 चूड़ियां, 13 हार व पेन

    ईडी को अर्पिता के फ्लैटों में गहनों का खजाना मिला है। बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारियों ने अदालत को एक सूची दी है, जिसमें गहनों का पूरा ब्योरा है। अदालत को दी गई सूची के अनुसार, अर्पिता के दो फ्लैटों की जांच में सोने की 11 चूड़ियां, 9 छोटे हार, 4 हार, सोने का 1 पेन, 5 अंगूठी, सोने की 7 चेन और 6 कंगन शामिल हैं। ईडी ने बताया है कि कंगनों का वजन 500 ग्राम है। इस मामले में अभी तक 50 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है।  

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728